संत कबीर दास निबंध

परिचय

संत कबीर दास भारतीय कवि और संत थे जिन्हें भक्त कबीर के नाम से भी जाना जाता है।

कबीर दास का जन्म किवदंतियों के अनुसार सन 1398 ई० में काशी में हुआ था। लेकिन ऐसी भी मान्यताएं हैं कि उनका जन्म मगहर में या आजमगढ़ के बेल्हा रंगा में हुआ था।

जीवन

कबीर दास के बारे में कहा जाता है उन्हें एक विधवा ब्राह्मणी ने जन्म दिया था लेकिन लोक लाज के डर से उनकी माता उन्हें लहरतारा तालाब पर छोड़ गयीं। नीरू और नीमा नामक मुसलमान पति पत्नी उन्हें वहाँ से ले गए और उनका पालन पोषण किया।

हालाँकि ऐसा भी कहा जाता है कि कबीर दास लेहेरतारा तालाब में कमल के फूल पर प्रकट हुए।

 

सर्व धर्म समभाव :- कबीर सर्व धर्म समभाव में यकीं रखने वाले थे, हिन्दू मुस्लिम में अंतर नहीं मानते थे । और उनका मानना था इंसान जन्म से नहीं कर्म से बड़ा होता है। वो कहते थे किसने किस कुल में जन्म लिया या कोई ऊँची जाति का है या नीच जाती का इससे ज्यादा महत्व हमें इंसान के कर्मों पर देना चाहिए।

 

गुरु :-  कबीर दास जी के गुरु के बारे में अलग अलग मान्यताएं प्रचलित हैं जिनमें एक यह है कि कबीर दास रामानंद जी को अपना गुरु बनाना चाहते थे लेकिन उन्होंने उनका गुरु बनने से इंकार कर दिया। तो कबीर दास जी ने युक्ति लगाई और रामानंद जी के नहाने के स्थान पंच गंगा घाट की सीढ़ियों पर पहले ही जाकर लेट गए और जब रामानंद जी आये तो गलती से उनका पैर कबीर दास जी के ऊपर रख गया और रामानंद जी के मुँह से राम राम निकल गया। इसे ही कबीर दास जी ने गुरु मंत्र समझकर ग्रहण कर लिया।

भाषा

कबीर की भाषा में हिंदी की ज्यादातर सभी बोलियों के शब्द मिलते हैं, हालाँकि खड़ी बोली, राजस्थानी, पंजाबी और हरयाणवी की अधिकता है।

रचनायें

कबीर दास पढ़े लिखे नहीं थे इसलिए जो रचनाएँ हैं वो उनकी वाणियों संग्रह है जिसे धर्म दास ने बीजक ग्रंथ में समायोजित किया है जिसके तीन भाग हैं : साखी , सबद (पद ), रमैनी।


संत कबीर दास के कुछ महत्वपूर्ण कथन  :-

  - तुम ब्राह्मण मैं काशी का जुलाहा हूँ मेरे ज्ञान को पहचानो

  -    जाति पाती पूछे नहीं कोय हरि को भजे सो हरि को होय 

  -  कांकर पाथर जोड़ के मस्जिद लई चुनाय ता चढ़ी मुल्ला बांग दे का भैरो भओ खुदाय

 

निष्कर्ष

कबीर दास जी अपने समय के हिसाब से क्रांतिकारी विचारों वाले इंसान थे। उन्होंने अपने समय में ऊंच नीच, जाति पाती, धर्म में व्याप्त खामियों का पुरजोर विरोध किया। जिसके कारण उन्हें बहुत आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा। संत कबीर दास ने अपना सारा जीवन संघर्ष करते हुए गुजारा। हिन्दू और मुस्लिम दोनों ही समाज के लोग उनके खिलाफ हो गए थे क्योंकि वो हर धर्म में व्याप्त खामियों पर ऊँगली उठाते थे। कबीर दास जी एक धर्म सुधारक भी थे इसलिए उन्हें संत कबीर दास भी कहा जाता है।


नेट बैंकिंग(Net Banking) क्या कैसे और सावधानियां

नेट बैंकिंग का मतलब है नेट के द्वारा अर्थात इंटरनेट के द्वारा बैंकिंग। और बैंकिंग का मतलब है बैंक के द्वारा दी जाने वाली सर्विसेज अर्थात सुविधाएँ।

तो नेट बैंकिंग वह तरीका है जिसके द्वारा हम इंटरनेट का इस्तेमाल करके बैंक से जुड़ा हुआ अधिकतर सारा कार्य कहीं से भी कर सकते हैं वो भी बिना बैंक जाये।

जो लोग बैंक में लम्बी लाइन में न लगना चाहें या जिनके घर से बैंक की दूरी ज्यादा हो या जो लोग बार बार हर छोटे बड़े काम के लिए बैंक न जाना चाहें वो लोग इस सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं।

नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करने से पूर्व हमें इसके बारे में सारी जानकारी कर लेनी चाहिये जो नीचे दी गयी है

नेट बैंकिंग
Net Banking


नेट बैंकिंग से मिलने वाली सुविधाएं 

 1.) बैंक जाकर मिलने वाली सभी सुविधाएं घर बैठे ही या कहीं पर भी प्राप्त हो जाती हैं जैसे पासबुक, क्रेडिट कार्ड, चेक बुक आदि के लिए ऑनलाइन इंटरनेट के माध्यम से ही अप्लाई कर सकते हैं।

 2.) अपने अकाउंट का बैलेंस देख सकते हैं और अकाउंट स्टेटमेंट भी देख सकते हैं।

 3.)  पुरानी ट्रांजेक्शन हिस्ट्री देख सकते हैं।

 4.)   सरकारी अथवा गैर सरकारी फॉर्म, मोबाइल या नेट रिचार्ज, ऑनलाइन शॉपिंग की  पेमेंट, डी.टी.एच. का रिचार्ज, स्कूल फीस बिना बैंक जाये ही नेट बैंकिंग के द्वारा कर  सकते हैं।

 5.)    किसी को भी आसानी से पैसा भेज सकते हैं।

 6.)   अलग अलग प्रकार के खाते जैसे फिक्स्ड डिपोसिट आदि नेट बैंकिग के द्वारा खोले जा सकते हैं।

 

नेट बैंकिंग का इस्तेमाल कैसे किया जाता है?

          1.) नेट बैंकिंग शुरू करने के लिए सबसे पहले जिस बैंक में आपका अकाउंट है वहां जाकर अप्लाई करना होगा मतलब एक फॉर्म भरना पड़ेगा जो बैंक वाले ही आपको प्रदान करेंगे।

   2.)   फॉर्म भरने के बाद बैंक में जमा करने पर बैंक के द्वारा आपको यूजर आइडी(User ID) प्राप्त होगी।

   3.)      अगर यूजर आईडी के साथ पासवर्ड ना प्राप्त हो तो घबराएं नहीं बैंक से पासवर्ड की मांग करें अथवा बैंक की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर प्राप्त हुए यूजर आईडी से लॉगिन करें वहीँ आपको पिन या पासवर्ड बनाने के लिए खुद ही लिखा मिलेगा उसे क्लिक करें अथवा यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें और बताये जा रहे प्रोसीजर को फॉलो करें।

   4.)   अब आपकी नेट बैंकिंग सुविधा शुरू हो चुकी है जिसे आप किसी भी मोबाइल या कंप्यूटर से इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

नेट बैंकिंग की सावधानियां

             1.)    किसी भी पब्लिक प्लेस के वाईफाई(Wifi) जैसे एयरपोर्ट, साइबर कैफ़े, या रेलवे स्टेशन आदि से नेट बैंकिंग का इस्तेमाल न करें।

   2.)    अपना पासवर्ड ऐसा रखें जो यूनिक हो और आसानी से अंदाजा न लगे जैसे आपका नाम या पता आसानी से समझा जा सकता है इसलिए इसका इस्तेमाल न करें पासवर्ड के लिए। और अपना पासवर्ड बदलते रहें।

   3.)    अपना नेट बैंकिंग पासवर्ड या यूजर आईडी किसी के साथ शेयर न करें अन्यथा आपके साथ होने वाले फ्रॉड के लिए आप स्वयं जिम्मेदार होंगे।

   4.)   अगर नेट बैंकिंग के इस्तेमाल में कोई भी समस्या आये तो तुरंत बैंक को सूचित करें।

 

नेट बैंकिंग सुविधा प्रदान करने वाले बैंक

सभी बैंक नेट बैंकिंग सुविधा अपने ग्राहकों को देते हैं इससे बैंक को भी आसानी हो जाती है और ग्राहक दूसरे बैंक के पास नहीं जाता।

 

अगर अभी भी आपके मन में कोई प्रश्न है तो आप नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं।

तो अब आप किसका इंतजार कर रहे हैं जाइये और अपनी नेट बैंकिंग शुरू कीजिये।


Ramayan को रामचरितमानस क्यों कहते हैं?

कई बार हमने लोगों को रामायण को रामचरितमानस कहते सुना होगा और मन में विचार आया होगा के रामायण को रामचरितमानस क्यों कहते हैं? आइये जानते हैं-

रामचरितमानस शब्द निम्नलिखित शब्दों से बना है-

राम = भगवान श्री राम 
+
चरित = चरित्र 
+
मानस = मानस का अर्थ मन से लिया गया है

राम चरित अर्थात भगवान श्री राम का चरित्र और मानस के पीछे का कारण आप सुनिए -  

एक बार भगवान शिव कुम्बज ऋषि के यहाँ गए जहाँ उन्होंने रामचरितमानस को सुना और काफी समय तक इसे अपने मन में रखा किसी को बताया नहीं इसलिए इसका नाम मानस पड़ा | इसलिए रामायण को रामचरितमानस भी कहते हैं | हालांकि समय आने पर भगवान शिव ने रामचरितमानस को माता पार्वती को भी सुनाया था |

शिव तांडव स्तोत्र by Ravana | Shiv Tandav Stotram | Hindi Nations

शिव तांडव लिरिक्स और अर्थ – रावण रचित Article   शिव स्तोत्र   शिव तांडव स्तोत्र – Hindi Lyrics and Meaning जटा टवी गलज्जलप्रवाह पावितस...

Other popular posts